फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash: कन्नड़ सिनेमा को 'KGF 2' से मिली मजबूती पर यश का बड़ा बयान, बोले- यह हमारा वर्ष है

Tue, 27 Dec 2022 11:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता और इससे कन्नड़ सिनेमा को मिली मजबूती पर यश ने बयान दिया है। 
विज्ञापन
यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की साउथ की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक रही सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' को सभी लोगों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म से कन्नड़ इंडस्ट्री की सफलता की गूंज न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी सुनाई दी। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके हर किरदार की दमदार अदायगी की तारीफ दुनियाभर में हुई। 'केजीएफ: चैप्टर 2' की अभूतपूर्व सफलता ने सिनेमा जगत में दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के साथ-साथ कन्नड़ फिल्मों के कद को भी बढ़ा दिया है। यह पूरे भारत का मानना है। ऐसे में अब फिल्म के मुख्य अभिनेता यश का इस पर रिएक्शन सामने आया है। चलिए जानते हैं यश का इस बात पर क्या कहना है..

विज्ञापन
Trending Videos

केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media
इसमें कोई दो राय नहीं है यश अभिनीत केजीएफ फ्रेंचाइजी फिल्मों ने दर्शकों को एक ऐसे एक्सपीरिएंस से नवाजा है, जो कन्नड़ फिल्मों में पहले कभी देखने को नहीं मिला था। प्रशांत नील ने कन्नड़ फिल्मों के एक्शन को जीवंत रखते हुए सबके सामने एक ऐसा सिनेमाई करिश्मा पेश किया, जिसे देख सभी के मुंह से सिर्फ और सिर्फ लाजवाब निकला। ऐसे में लोगों ने यश को कन्नड़ सिनेमा को इस लेवल तक पहुंचाने का श्रेय दिया है, जिसे अब अभिनेता ने खुद भी स्वीकार किया है। यश ने स्वीकारते हुए कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे उन्होंने साल 2014 में बैंगलोर में एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान एक सपने के रूप में देखा था। 
Tunisha Sharma Funeral Live: तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज, परिजन बोले- सभी दिवंगत आत्मा को विदाई दें

यश - फोटो : सोशल मीडिया
अपने विश्वास और विजन के बारे में बताते हुए, यश ने कहा, 'मेरी इंडस्ट्री हमेशा से बहुत अच्छी रही है। यह सिर्फ इतना है कि हम एक्टिव नहीं रहते थे और हमें कभी दिखाने का समान अवसर भी नहीं मिला कि यह कितनी महान है। तो पिछले कुछ साल से, मैं यह हर जगह कह रहा था क्योंकि मैं सही में यह सब देख सकता था और मैं अपने इस विचार को इंडस्ट्री के अंदर रखना चाहता था। मैं इसे साफ तौर से देख सकता था और इसकी कल्पना कर सकता था। मेरा मानना है कि यूनिवर्स में हम जो कुछ भी कहते हैं, वह जरूर होता है। मुझे लगता है कि जब भी आप अपने लक्ष्य को साफ तौर से देखते हैं, तो आप इसके लिए काम कर रहे होते हैं और आप इसे कभी नहीं खोएंगे।'
Sushant Singh Rajput: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

यश - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ 2' की सफलता ने अभिनेता के लिए नए स्टैंडर्ड्स कैसे निर्धारित किए हैं, इस बारे में अपनी भावनाओं को साझा करते हुए यश ने कहा, 'यह सपनों का वर्ष है, यह कन्नड़ सिनेमा का वर्ष है। यह आम आदमी के सिनेमा का साल है। बिना किसी पृष्ठभूमि के बहुत सारे लोग इस साल बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहे हैं। यह सिर्फ यश के बारे में नहीं है। यह टीम के बारे में है। खासकर केजीएफ सिर्फ यश के बारे में नहीं है, यह पूरी टीम के बारे में है। मेरे निर्देशक और हर एक टेक्नीशियन जिसने फिल्म में काम किया है। इसलिए यह हर किसी का सपना था।'
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे के ‘सैंयाजी सेल्फिश’ का धमाल, भोजपुरी की हीरोइनें भी दिग्गज गायकों से कम नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें