सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गीत
पहली नजर में यह गीत भगवान श्रीराम को समर्पित है, जिसमें सर्वशक्तिमान के महत्व और महान कार्यों के बारे में बताया गया है। सरस्वती पुत्र रामजोगय्या शास्त्री ने इस गीत को लिखा है, जिसे शंकर महादेवन और लिप्सिका ने शानदार ढंग से गाया है। मेगास्टार के डांस मूव्स सरल और दमदार हैं, जो गाने की सादगी के अनुरूप हैं। एमएम कीरवानी ने इस भक्ति गीत के लिए आकर्षक धुनें बनाई हैं। अब यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rajinikanth: केरल में रजनीकांत का फैंस ने किया स्वागत, आरती उतारी माला पहनाई; कारण जान खुशी हो जाएगी दोगुनी
फिल्म के कलाकार
मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार एमएम कीरवानी ने दिया है। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट के एलान होना बाकी है।