फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jathara Release Date: फिर बदली गई 'मास जतारा' की रिलीज डेट, जल्द रिलीज होगा रवि तेजा का गाना 'तू मेरा लवर'

Fri, 11 Apr 2025 04:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Teja Movie: साउथ अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' की रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। पहले यह फिल्म 9 मई को रिलीज की जा रही थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
 
विज्ञापन
जानिए कब रिलीज होगी 'मास जतारा', जल्द होगा 'तू मेरा लवर' गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मास महाराजा रवि तेजा एक बार फिर से फिल्म 'मास जतारा' से धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। 'मास जतारा' का निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। इस फिल्म रवि तेजा और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'मास जतारा'... 
विज्ञापन

 

कब रिलीज होगी फिल्म
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, 'मास जतारा' 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग में देरी के कारण इसे टाल दिया गया था। हालांकि नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नई की गई है। 
 

फिल्म का खास गाना कब होगा रिलीज
फिल्म निर्माता 14 अप्रैल को 'तू मेरा लवर' नाम का डांस नंबर जारी किया जाएगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस गाने में रवि तेजा और श्रीलीला का धमाकेदार डांस देखने को मिलेगा। इस गाने की जानकारी को रवि तेजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रवि ने गाने से अपना एक लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह हम सभी के लिए बहुत खास होने जा रहा है। MassJathara पहला सिंगल TuMeraLover 14 अप्रैल को रिलीज होगा।'

 
विज्ञापन

फिल्म 'मास जतारा'
इस फिल्म में रवि तेजा रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म को नागा वामसी और साई सौजन्या ने मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलियो धुन ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें:
Dhanush: धनुष की इन आगामी फिल्मों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन और रोमांस, साथ ही दिखेगी टूटे दिल की दास्तान..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें