रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Vijay Shares First Photo: 'चलो साथ में जिंदगी जीते हैं'; एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज
फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया और बधाई दी
फैंस और साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीर को लाइक ही नहीं किया है, इस कपल को बधाई भी दी है। ईशान खट्टर, विनीत सिंह, नेहा मलिक, नितांशी गोयल, नेहा धूपिया और राशि खन्ना जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है। वहीं कई साउथ सेलेब्स ने भी इन कपल को शादी की खूब बधाई दी है।
फैंस ने भी रश्मिका और विजय की पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। हार्ट, फायर इमोजी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो, मेरे फेवरेट कपल, किसी की नजर ना लगे।’ इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, ‘शादी मुबारक हो।’ इसी तरह के कई प्यार भरे कमेंट्स फैंस ने रश्मिका और विजय की पोस्ट पर किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Virosh Wedding: दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, कृति सेनन और सामंथा समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई
दो परंपराओं से हुई विजय और रश्मिका की शादी
विजय और रश्मिका ने उदयपुर में जाकर अपने करीबी लोगों के बीच शादी की। दो अलग-अलग परंपराओं से यह शादी हुई। पहले तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह हुआ, इसके बाद कोडावा विवाह संपन्न किया गया। रश्मिका और विजय ने जब अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं तो दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे।