रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
आनंद से फैंस पूछते थे यह सवाल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप की चर्चा काफी वक्त से थी। शादी होने तक दोनों ने बेशक कभी सार्वजनिक रूप से अपने अफेयर की बात नहीं स्वीकार की हो, लेकिन समय-समय पर लोगों को इसके संकेत जरूर दिए। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा से भी फैंस अक्सर रश्मिका के बारे में पूछते थे कि वदिना यानी भाभी कैसी हैं? एक्टर अक्सर इस सवाल पर उलझ जाते थे। मगर, अब उन्हें फैंस को देने के लिए जवाब मिल गया है।
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर बोले- 'समझ नहीं आता था कैसे रिएक्ट करूं'
आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज के साथ लिखा है, 'कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘Vadina, ela unaru?’ (भाभी कैसी हैं?) और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं'? आनंद ने आगे लिखा है, आज, मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी Vadina (वदिना, तेलुगु में भाभी को कहा जाता है) के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और शानदार इंसान मिली हैं। मैं दुआ करता हूं कि वे अपनी जिंदगी हमेशा मुस्कुराती रहें। दोनों का साथ हमेशा बना रहे'।