पुलिस वाले स्वैग में दिखे पवन कल्याण
फिल्म की पहली झलक की जानकारी मेकर्स ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। फिल्म में पवन कल्याण एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उस्ताद भगत सिंह के निर्माताओं ने महज 40 सेकंड की एक छोटी सी झलक जारी की जिसमें सुपरस्टार अपने पुलिस वाले स्वैग में नजर आ रहे हैं। इस टीजर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस शानदार झलक के लिए शुक्रिया। ''दूसरे यूजर ने लिखा, ''इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'' इसके अलावा बहुत से फैंस इस फिल्म पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: निशाने से भटक गई एस्टेरिक्स ओबेलिक्स की कहानी, पढ़िए पूरा रिव्यू
जल्द शुरू होगी दूसरे शेड्यूल की शूटिंग