एसएस राजामौली अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्मों को बेहतर तरीके से पेश करना जानते हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आरआरआर के माध्यम से एसएस राजामौली ने दुनिया भर में अपने बेहतरीन निर्देशन की छाप छोड़ी है। इस फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।