फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa Shankar: 'भोला शंकर' के लिए चिरंजीवी ने नहीं ली एक भी रुपये फीस? यहां जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होती है तो तय फीस के बजाय चिरंजीवी फिल्म के मुनाफे में हिस्सा लेंगे। यह निर्णय चिरंजीवी की हालिया फिल्म 'गॉडफादर' और 'वाल्टेयर वीरय्या' के बाद लिया है।
विज्ञापन
भोला शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड में मेगास्टार के नाम से मशहूर चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भोला शंकर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मास एंटरटेनर फिल्म में वह एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर की अदाकारी से खुश हुईं श्वेता बच्चन, तोहफे में दिया पेंडेंट

फिल्म के लिए नहीं ली फीस?
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए अभिनेता ने कथित तौर पर एक भी रुपया पारिश्रमिक के रूप में नहीं लिया है। अपनी दमदार ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और लार्जर दैन लाइफ परफॉर्मेंस के लिए जाने जाने वाले चिरंजीवी हर फिल्म की फीस के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस न लेने का फैसला किया है।

मुनाफे में हिस्सा लेंगे अभिनेता
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होती है तो तय फीस के बजाय चिरंजीवी फिल्म के मुनाफे में हिस्सा लेंगे। यह निर्णय चिरंजीवी की हालिया फिल्म, 'गॉडफादर' और 'वाल्टेयर वीरय्या' के बाद लिया है। भोला शंकर' को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। कथित तौर पर इसके थिएट्रिकल राइस्ट भारी कीमत पर बेचे गए हैं। बता दें कि निर्माताओं ने फिल्म के डिजिटल अधिकार ओटीटी प्लेटफार्म्स को नहीं बेचने का भी फैसला किया है, जिससे यह धारणा और मजबूत हो गई है कि 'भोला शंकर' में सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता है। 
विज्ञापन

इस फिल्म का रीमेक है भोला शंकर
मेहर रमेश द्वारा निर्देशित 'भोला शंकर' तमिल सुपरहिट 'वेदलम' का रीमेक है। हालाँकि, निर्देशक ने चिरंजीवी की छवि और शैली के अनुरूप महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस ट्रेलर में सुपरस्टार जमकर एक्शन करते हुए दिखे थे। इसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। फिल्म में चिरंजीवी के साथ तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश और सुशांत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
South: अभिनय ही नहीं बेबाकी में भी अव्वल हैं ये साउथ अभिनेत्रियां, एक को तो दिया गया कंट्रोवर्सी क्वीन का टैग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें