फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taraka Ratna: टीडीपी नेता नारा लोकेश की 'युवा गालम' के दौरान बेहोश हुए साउथ अभिनेता तारक, अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Jan 2023 03:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शुक्रवार को कुप्पम में पदयात्रा शुरू की। इस दौरान उनके साथ कई राजनीतिक नेता भी हैं। अभिनेता से नेता बने तारक रत्न भी पदयात्रा का हिस्सा थे।
विज्ञापन
अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के टीडीपी महासचिव एमएलसी नारा लोकेश की 'युवा गालम' नाम से चल रही पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद अभिनेता को आंध्रप्रदेश के कुप्पम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

मस्जिद से बाहर आने पर हुए बेहोश
पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शुक्रवार को कुप्पम में पदयात्रा शुरू की। इस दौरान उनके साथ कई राजनीतिक नेता भी हैं। अभिनेता से नेता बने तारक रत्न भी पदयात्रा का हिस्सा थे। लोकेश ने पदयात्रा शुरू करने से पहले लक्ष्मीपुरम श्री वरदराजा स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की। कुछ दूर चलने के बाद लोकेश मस्जिद में नमाज में भी शामिल हुए। तारक रत्न भी लोकेश के साथ मस्जिद के अंदर गए। लेकिन मस्जिद के बाहर के आने के बाद भीड़भाड़ से दम घुटने के कारण तारक रत्न बेहोश हो गए।

हॉस्पिटल में हुए चेकअप
इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार हॉस्पिटल में उनके कई चेकअप हुए हैं, लेकिन अभिनेता की टीम ने अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जब उनको अस्पताल लाया गया तो उनकी पल्स नहीं चल रही थी और उनका शरीर नीला पड़ गया था। हालांकि 45 मिनट के इलाज के बाद उनकी पल्स वापस आ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार अब वह ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें