फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: विधायक भूपति रेड्डी ने अल्लू अर्जुन को बोले अपशब्द? बोले- राज्य में नहीं चलने देंगे उनकी फिल्में

Wed, 25 Dec 2024 01:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निजामाबाद के कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के कथित व्यवहार की आलोचना की। विधायक ने पुष्पा 2 दना रूल के अभिनेता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और साथ ही कहा कि वह तेलंगाना सरकार के शासन में उनकी फिल्मों को चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 दिसंबर को 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब इस मामले ने पूरी तरह से राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। अल्लू अर्जुन के कथित व्यवहार से नाराज निजामाबाद ग्रामीण से कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने चेतावनी दी है कि वह यहां अल्लू अर्जुन की फिल्में यहां चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

भूपति रेड्डी की अल्लू की फिल्म के लिए दो टूक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजामाबाद जिले के मोपल मंडल के अंतर्गत न्यालकल गांव में एक सार्वजनिक बैठक में भूपति रेड्डी ने साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, ''कांग्रेस पार्टी फिल्म उद्योग के खिलाफ नहीं है। तस्करों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई अल्लू की फिल्म ही खराब है।''

भूपति ने अल्लू को दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूपति ने आगे कहा कि अल्लू अर्जुन भगदड़ स्थल संध्या थिएटर गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें स्क्रीनिंग में जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। भूपति रेड्डी ने कहा, "आप अपना काम करते हैं और जीवित रहते हैं। तेलंगाना में आपका क्या योगदान है?" भूपति ने धमकी भरे अंदाज में कहा, "मैं आपको (अल्लू अर्जुन) चेतावनी दे रहा हूं। अगर आप इसी तरह का व्यवहार जारी रखेंगे, तो हम आपकी फिल्मों को तेलंगाना सरकार के शासन में चलने नहीं देंगे।" उन्होंने कहा, "अगर आप अपना काम कर सकते हैं तो ठीक से करें, नहीं तो आंध्र प्रदेश चले जाएं।"
Kriti Sanon: कृति सेनन दोस्तों संग इस्तांबुल में मना रहीं छुट्टियां, शेयर किया वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
 
विज्ञापन

क्या रहा पूरा मामला
अल्लू को हाल ही में पुष्पा 2 द रूल के दौरान भगदड़ के सिलसिले में हुई महिला की मौत के चलते गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। इसके बाद, अल्लू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने कहा कि बहुत सारी गलत सूचना फैलाई जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अल्लू से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें