फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Theatre Stampede: अब कैसा है भगदड़ में घायल आठ साल बच्चा? पिता ने बताया स्वास्थ्य का हाल

Wed, 25 Dec 2024 01:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब उस बच्चे के पिता ने अपने बेटे के स्वास्थ्य पर नया अपडेट दिया है।
विज्ञापन
पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ - फोटो : एक्स, पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर को हुई भगदड़ में घायल आठ साल के लड़के की हालत में सुधार हो रहा है। उसके पिता के अनुसार अब उसे ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। पिता भास्कर ने डॉक्टरों का हवाला देते हुए कहा कि उनके बेटे को पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  GP Sippy: वह निर्माता जिसने दी सलीम-जावेद को पहली नौकरी, इस फिल्म से शुरू हुआ साथ काम करने का सिलसिला और फिर...

अल्लू अर्जुन ने की मदद: भास्कर
भास्कर ने यह भी कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपये का चेक प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 'पुष्पा' फिल्म के प्रोडक्शन हाउस और राज्य के सिनेमाटोग्राफी मंत्री कोमटीरेड्डी वेणकट रेड्डी से भी अतिरिक्त मदद मिली है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी शिकायत क्यों वापस लेने का मन बनाया तो भास्कर ने कहा कि उन्हें घटना के अगले दिन अल्लू अर्जुन के स्टाफ से समर्थन मिला था। उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया था। 
विज्ञापन


अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट
इस बीच, अस्पताल की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई कि श्रीतेज ( घायल लड़का) अब बिना किसी ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट के है। अस्पताल ने स्वास्थ्य अपडेट में कहा है, "उसकी संवेदनाएं पहले जैसी ही हैं। वह अपने आप आंखें खोल ले रहा है। अपने खुद से हरकत में ला पा रहा है, लेकिन अभी भी वह अपने परिवार के सदस्यों को पहचान नहीं पा रहा है। वह वर्बल स्टिमुलस पर जागता है, लेकिन मौखिक आदेशों का पालन नहीं करता। वह नासोगैस्ट्रिक ट्यूब से फीड्स अच्छे से ले रहा है और पिछले तीन दिनों से बुखार से मुक्त है।"

दिल राजू ने भी की घायल से मुलाकात
कई फिल्मी हस्तियां और राजनीतिक नेता अस्पताल में बच्चे से मिलने पहुंच रहे हैं। फिल्म निर्माता और फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एफडीसी) के चेयरमैन दिल राजू ने भी घायल बच्चे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह परिवार को फिल्म इंडस्ट्री और सरकार से पूरा समर्थन दिलवाएंगे।

बच्चे का इलाज सबसे ज्यादा जरूरी: दिल राजू
उन्होंने कहा, "अगर भास्कर चाहें तो मैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में स्थायी नौकरी देने के लिए तैयार हूं, लेकिन अभी सबसे बड़ी प्राथमिकता बच्चे का इलाज और सुधार है।" दिल राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी भास्कर को नौकरी देने के विचार की सराहना की है। कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि राज्य सरकार फिल्म इंडस्ट्री के मुद्दे को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, दिल राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया है। दिल राजू ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा और वह फिल्म इंडस्ट्री और सरकार के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए समन्वय करेंगे।

भगदड़ में महिला की चली गई थी जान
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान भास्कर की 35 साल की पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जबकि उनका आठ साल का बेटा अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद, शहर पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा दल और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की थी।

इस मामले में जेल भी जा चुके हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन को महिला की मृत्यु से जुड़े मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार हफ्ते की अंतरिम जमानत भी दे दी थी। 14 दिसंबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। इस मामले में बीते दिन यानी 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे तक पूछताछ भी गई थी। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें