फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Death: मदुरै की सड़क पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन, कमल हासन के साथ काम कर पाई थी प्रसिद्धि

Fri, 04 Aug 2023 06:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोहन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्हें अक्सर फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाओं में लिया जाता था। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने छोटे कद के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
कमल हासन के साथ फिल्म में मोहन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। कमल हासन अभिनीत फिल्म 'अपूर्वा सगोधरार्गल' में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मोहन मदुरै की सड़कों पर मृत पाए गए हैं। कथित तौर पर, उनका शव मदुरै के थिरुपरंकुन्द्रम में पाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी और उन्हें गुजारा करने के लिए मदुरै में भीख मांगते हुए पाया गया था। मोहन 60 साल के थे।

विज्ञापन

60 साल की उम्र में मृत पाए गए मोहन
मोहन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्हें अक्सर फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाओं में लिया जाता था। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने छोटे कद के लिए जाने जाते थे। कमल हासन की फिल्म 'अपूर्वा सगोधरार्गल' में उनकी भूमिका ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई थी। फिल्म में उन्होंने कमल हासन के दोस्तों में से एक की भूमिका निभाई थी।
Dream Girl: बिहार पुलिस के साथ मिलकर 'ड्रीम गर्ल' ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक, आयुष्मान की हुई तारीफ
विज्ञापन


सड़क पर पाया गया शव
31 जुलाई को थिरुपरंकुन्द्रम पुलिस को अभिनेता मोहन का शव बड़े रथ रोड के पास मिला था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह वहां भीख मांगते थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए मदुरै सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद उनके परिवार वालों को उनकी मौत की खबर दी गई थी।
विज्ञापन

Munawar Faruqui: पिता के दिवालिया होने पर समोसे बेचते थे मुनव्वर, संघर्ष को याद कर जिंदगी को बताया सेकंड चांस

आर्थिक स्थिति थी खराब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहन के परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। वह सेलम में रहते थे। 'अपूर्वा सगोधरार्गल' के अलावा, उन्होंने 'नान कदवुल', 'अथिसयां मनिथान गल' सहित अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि मोहन को अभिनय के ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्हें अपना पेट भरने के लिए भीख मांगने और सड़कों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने दस साल पहले अपनी पत्नी को खो दिया था और तब से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।
Swatantrya Veer Savarkar: मुश्किल में फंसी स्वतंत्र वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा ने संदीप सिंह-आनंद को भेजा नोटिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें