मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के जाने-माने अदाकार कैलाश नाथ का गुरुवार (3 अगस्त) को कोच्चि में निधन हो गया। वह 65 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब तबीयत की वजह से कैलाश नाथ अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने मलयालम भाषा की कई फिल्मों और नाटकों में बेहतरीन अदाकारी करके शोहरत हासिल की थी।
विज्ञापन
इस बीमारी से जूझ रहे थे कैलाश नाथ
बता दें कि कैलाश नाथ काफी समय से नॉन अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने सोशल मीडिया पर साझा की। सीमा ने कैलाश नाथ का एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा कैलासेटा... लोकप्रिय अभिनेता कैलाश नाथ का निधन... दुखद...'
Ghoomer: 'आपने फिल्म में अच्छा प्रदर्शन किया है', घूमर देखकर बिग बी ने बांधे बेटे अभिषेक की तारीफों के पुल
विज्ञापन
साल 2021 में पड़ा था दिल का दौरा
बता दें कि कैलाश नाथ को दिल का दौरा भी पड़ चुका था। दरअसल, साल 2021 के दौरान मशहूर शो संथवनम के सेट पर कैलाश नाथ को दिल का मामूली दौरा पड़ा था। उसकी जांच के दौरान उन्हें नॉन अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस बीमारी की जानकारी मिली थी। डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी।