फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E Ramadoss: तमिल एक्टर-डायरेक्टर ई रामदास का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 25 Jan 2023 10:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ई रामदास ने लेखक के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शिवकार्तिकेयन की खाकी सथाई, वेथिमरन की इंक्वायरी, अराम के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति की विक्रम वेद, और धनुष की मारी 2 जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
ई रामदास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और निर्देशक ई रामदास का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनको दिल का दौरा पड़ा था और इस बात की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर दी है। उनके निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि ई रामदास ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं और बहुत सी फिल्मों में काम भी किया है। 

विज्ञापन


बेटे ने दी जानकारी
पिता के निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे बेटे कलचेलवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे पिता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता ई. रामदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 24 तारीख को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान पर किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- Pathaan Movie Live Updates: धमाल मचा रही है शाहरुख की 'पठान', मुंबई में थिएटर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया काम
बता दें कि ई रामदास ने लेखक के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शिवकार्तिकेयन की खाकी सथाई, वेथिमरन की इंक्वायरी, अराम के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति की विक्रम वेद, और धनुष की मारी 2 जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा उनके निर्देशन में राजा राजा थान, स्वयंवरम, रावण, हजार फूल खिले, हजवे लोकतंत्र, नेजनम उडु नेरीमाई उडु जैसी फिल्में रिलीज हुईं हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें