साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर फिल्म RRR इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और दर्शकों ने भी इसे खूब सराहा है। हालांकि फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। वहीं, अब जूनियर एनटीआर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में जूनियर एनटीआर को नॉमिनेट किया जा सकता है।
ऑस्कर की रेस में एनटीआर हो सकते हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक आरआरआर अभिनेता जूनियर एनटीआर को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया जा सकता है। हालांकि अभिनेता के नॉमिनेशन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। फिल्म में अभिनेता भारत के स्वंतत्रता सेनानी अनसंग वॉरियर कोमाराम भीम के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में एनटीआर के अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था। उनके एक्शन की खूब सराहना की गई थी। वहीं, उनके साथ राम चरण को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप
फिल्म को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
वहीं, 'आरआरआर' अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। बीते दिनों फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। उसके बाद फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग और बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा सिएटल क्रिटिक्स में फिल्म को एक्शन कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला है। ऐसे में एनटीआर के ऑस्कर की रेस में शामिल होने की खबरें आने से ही फैंस खुश हो गए हैं।
Javed Akhtar: बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर जावेद अख्तर की टिप्पणी, बोले- भारतीय फिल्मों की इज्जत करनी चाहिए