एक इंटरनेशनल मीडिया संस्थान के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के एजेंडा को सपोर्ट करने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाहुबली और आरआरआर की कहानियों के पीछे के विचारों के बारे में बताते हुए, राजामौली ने कहा, 'सबसे पहले, हर कोई जानता है कि बाहुबली फिल्में काल्पनिक हैं, इसलिए मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है कि क्या इन ऐतिहासिक चरित्रों को पेश करने के पीछे भाजपा का कोई एजेंडा है या नहीं।'
Bollywood: सलमान खान से पहले ये अभिनेता भी डांस को लेकर हुए ट्रोल, स्टेप्स देख लोटपोट हो गए थे दर्शक
राजामौली ने कहा अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे ऊपर भाजपा या भाजपा के एजेंडे लगे आरोप लगाने वाले उन लोगों को मैं एक और बात बताना चाहता हूं, जब हमने पहली बार भीम के शुरुआती कैरेक्टर को डिजाइन करना शुरू किया था, तब मैंने उसे मुस्लिम के रूप में दिखाया। उसके बाद, एक भाजपा नेता ने आरआरआर दिखाने वाले सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दी, और कहा कि अगर हमने टोपी नहीं हटाई तो वह मुझे सड़क पर मारेंगे। इसलिए लोग खुद तय कर सकते हैं कि मैं भाजपा वाला हूं या नहीं।'