20 साल बाद फिर रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ सुपरस्टार एनटीआर अभिनीत फिल्म 'सिम्हाद्री' 20 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'स्टूडेंट नंबर वन' की सफलता के बाद 2003 में एनटीआर और राजामौली के कॉम्बिनेशन में रिलीज हुई यह फिल्म सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। एनटीआर को एक जन नायक के रूप में स्थापित करने वाली यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
National Film Awards 2021: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, आनन फानन बनी फिल्म पुरस्कारों की नई वेबसाइट
कब रिलीज होगी फिल्म
हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट का एलान नौ अप्रैल को किया जाएगा। हालांकि, फैंस का कहना है कि यह फिल्म 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फिर से रिलीज हो सकती है। निर्माता वर्तमान में 4K तकनीक और डॉल्बी डिजिटल 5.1 पर काम कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा।
Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा ने अनेक के फ्लॉप होने पर क्रू मेंबर्स से मांगी माफी, बोले- उनका प्रयास बर्बाद किया