फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: वायरल वीडियो में महेश बाबू ने क्यों दिखाया पासपोर्ट? एसएस राजामौली की फिल्म से क्या है कनेक्शन?

Sat, 05 Apr 2025 11:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू को एयरपोर्ट पर परिवार के साथ देखा गया है। वह पैपराजी को अपना पासपोर्ट दिखाते नजर आए। अभिनेता के पासपोर्ट का कनेक्शन एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म से है।
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता महेश बाबू को एक लंबे वक्त के बाद परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं। ये छुट्टियां अभिनेता का बड़ी मुश्किल से मिली हैं। इसके लिए निर्देशक एसएस राजामौली जिम्मेदार हैं। महेश बाबू और राजामौली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में साथ का कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:SSMB 29: सादगी भरे अंदाज में वृक्षारोपण करते दिखे महेश बाबू-एसएस राजामौली, तस्वीरें हो रहीं वायरल 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

निर्देशक एसएस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम@ssrajamouli

एसएस राजामौली ने पासापोर्ट संग डाला था वीडियो 
फिल्म  ‘एसएसएमबी29’ की जब शूटिंग शुरू हुई थी तो निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उनके हाथ में भारतीय पासपोर्ट था और पीछे एक शेर का चित्र बना था, जिसे कैद किया जा रहा था। इसी पुराने वीडियो को याद करके सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि महेश बाबू को निर्देशक राजामौली ने उनका पासपोर्ट वापस कर दिया है। यही कारण है कि महेश बाबू भी मजाकिया अंदाज में अपना पासपोर्ट पैपराजी को दिखाते नजर आए। 

ये खबर भी पढ़ें:SSMB29: राजामौली की फिल्म का हिस्सा हैं पृथ्वीराज सुकुमारन? अभिनेता ने खुद किया खुलासा 

चार महीने से शूटिंग में व्यस्त महेश बाबू 
महेश बाबू ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग पिछले चार महीने से कर रहे हैं। निर्देशक राजामौली इस फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के कोरापुट में कर रहे हैं। शूटिंग सेट पर फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं है। फिल्म की कास्ट, क्रू अपने परिवारों से दूर उड़ीसा के जंगलों में शूटिंग कर रही है।

पूरा हुआ ‘एसएसएमबी29’ का दूसरा शेड्यूल 
हाल ही में  ‘एसएसएमबी29’ फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा हुआ। यही कारण है कि महेश बाबू को थोड़ा ब्रेक मिला है। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने विदेश जा रहे हैं। एयरपोर्ट में महेश के साथ उनकी बेटी भी साथ नजर आईं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें