राजामौली ने खरीदा पहला टिकट
सोशल मीडिया पर मैत्री मूवी मेकर्स ने इस कार्यक्रम का एक फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि सालार का पहला टिकट दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस राजामौली ने खरीदा है। फोटो के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, '' भारतीय सिनेमा की शान एसएस राजामौली ने टीम और निर्माता नवीन येरनेनी से निजाम में भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म सालार का पहला टिकट खरीदा।'' इस ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म की बुकिंग जल्द ही भव्य तरीके से शुरू की जाएगी।
डंकी से होगी कड़ी टक्कर
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजामौली की ओर से उठाए गए इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि सालार: पार्ट 1 - सीजफायर का निर्देशन केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। इसमें प्रभास, पृथ्वीराज, जगपति बाबू और श्रुति हासन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला शाहरुख खान की डंकी से है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी दो फिल्में पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'