फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas Account Hack: प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट

Sun, 15 Oct 2023 11:36 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। 

विज्ञापन
प्रभास - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगा स्टार प्रभास एक बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है की एक्टर ने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या सच में उनका अकाउंट हैक हो गया है। 

विज्ञापन


लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे फैंस द्वारा कयास लगाए जा रहें हैं कि शायद सुपरस्टार का अकाउंट हैक हो चुका है। वहीं साथ ही यह भी ख्याल लोगों के दिमाग में आ रहा है कि कहीं प्रभास ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डीएक्टिवेट तो नहीं कर दिया है।

विज्ञापन


सुपरस्टार प्रभास के फैंस के बीच खलबली मची हुई है, क्योंकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट शो नहीं कर रहा है। फैंस को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार बात क्या है? वहीं प्रभास की ओर से भी अभी इसपर कोई तरह का कुछ रिएक्शन सामने नहीं आया है। अभिनेता के फैंस के मन में बस यही दो ही सवाल चल रहा है कि क्या प्रभास का अकाउंट हैक हो गया है? या फिर प्रभास ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया है।
विज्ञापन


प्रभास के लाखों करोड़ों फैंस हैं, जो अभिनेता पर अपनी जान लुटाते हैं। ऐसे में आई इस खबर की वजह से उनके फैंस निराश हो गए हैं। वहीं यदि प्रभास ने खुद अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया होगा तो यकीनन फैंस का दिल टूट जायेगा, क्योंकि यही वो प्लेटफार्म है, जिसके जरिए फैंस अपने चहीते सुपरस्टार के बारे में अप टू डेट रहते हैं, और समय-समय पर फैंस भी प्रभास से अपने प्यार का इजहार कर पाते हैं। फिलहाल जब तक प्रभास की ओर से कुछ हिंट नहीं मिल जाता, तब तक कुछ कह नहीं सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  कौन हैं खतरों के खिलाड़ी 13 विनर डिनो जेम्स, ट्रॉफी के साथ चमचमाती कार की अपने नाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें