फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पवन कल्याण, बोले- आंध्र में बीजेपी-जेएसपी का एजेंडा एक

Wed, 05 Apr 2023 07:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवन कल्याण ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।  
विज्ञापन
जेपी नड्डा से मिले पवन कल्याण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत और राजनीति का पुराना नाता रहा है। अक्सर सिनेमा की दुनिया के कलाकार राजनीति में भी हाथ आजमाते नजर आते हैं। जया बच्चन से लेकर हेमा मालिनी तक जहां राजनैतिक पार्टियों से जुड़ी हुई हैं, वहीं आज ही साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप ने भी भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। दोनों की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने इस मुलाकात के दौरान काफी मुद्दों पर चर्चा की है।

विज्ञापन

जेपी नड्डा से मिले पवन कल्याण - फोटो : ANI
अभिनेता होने के साथ-साथ पवन कल्याण, जन सेना पार्टी (जेएसपी) के  प्रमुख भी हैं और इसी नाते से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। अभिनेता-राजनेता के साथ जन सेना की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर भी थे। पिछले काफी दिनों से आंध्र प्रदेश में जेएसपी और बीजेपी गठबंधन में दरार की अटकलें थीं। ऐसे में पवन कल्याण और जेपी नड्डा की मुलाकात क्या रंग लाती है यह तो समय ही बताएगा। वैसे मीडिया को संबोधित करते हुए, पवन कल्याण ने कहा कि पिछले दो दिनों में भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठकों से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।
Shark Tank India 2: अनुपम मित्तल को लोग समझते हैं शार्क टैंक-2 का निर्माता, दिग्गज एंटरप्रेन्योर ने किया दावा

जेपी नड्डा से मिले पवन कल्याण - फोटो : ANI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण और जेपी नड्डा ने कथित तौर पर आंध्र प्रदेश से संबंधित कई मुद्दों पर लगभग 45 मिनट तक चर्चा की। बैठक के बाद, पवन कल्याण ने मीडिया से कहा, 'हमारी पार्टी का एजेंडा वाईएसआरसीपी मुक्त आंध्र प्रदेश है। भाजपा का एजेंडा भी वही है। हमने उसी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन सेना यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि 2024 में होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी विरोधी वोट विभाजित न हो।'
विज्ञापन

पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
जेपी नड्डा से पहले पवन कल्याण ने सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से भी मुलाकात की थी। बता दें, वी मुरलीधरन आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रभारी भी हैं। चर्चा कथित तौर पर लगभग 90 मिनट तक चली। इस चर्चा में विपक्ष पर कथित हमलों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं द्वारा कथित भ्रष्ट गतिविधियों जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई। जन सेना के नेताओं ने संगठन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश से भी मुलाकात की।
Kriti Kharbanda: कृति खरबंदा ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें