शामना कासिम ने नन्हें मेहमान की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'बेटे का जन्म। आप सभी की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद'। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अस्पताल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो डॉक्टर की पूरी टीम के साथ अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। शामना कासिम का शादी के बाद ये पहला बच्चा है। हाल ही में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था जिसकी फोटो-वीडियो भी उन्होंने शेयर की थी।
बता दें कि शामना कासिम ने 25 अक्टूबर 2022 को बिजनेस कंसल्टेंट और 'जेबीएस ग्रुप' के संस्थापक-सीईओ शनिद आसिफ अली के साथ शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तब से उनके फैंस उनके बेबी के आने का इंतजार कर रहे थे।
शामना कासिम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें हाल ही में रिलीज हुई नानी और कीर्ति सुरेश स्टारर तेलुगु फिल्म 'दशहरा' में देखा गया था। उन्होंने 2004 में 'मंजू पोलोरू पेनकुट्टी' के माध्यम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कॉलेज कुमारन', 'मकरमंजू', 'चट्टाकारी', 'मधुरा राजा' सहित कई हिट फिल्मों में अभिनय किया।
यह भी पढ़ें: निर्देशक ओम राउत और आदिपुरुष की टीम के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर, फैंस बोले- खेल बना रखा है