जेपी नड्डा से मिले पवन कल्याण
- फोटो : ANI
अभिनेता होने के साथ-साथ पवन कल्याण, जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख भी हैं और इसी नाते से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। अभिनेता-राजनेता के साथ जन सेना की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर भी थे। पिछले काफी दिनों से आंध्र प्रदेश में जेएसपी और बीजेपी गठबंधन में दरार की अटकलें थीं। ऐसे में पवन कल्याण और जेपी नड्डा की मुलाकात क्या रंग लाती है यह तो समय ही बताएगा। वैसे मीडिया को संबोधित करते हुए, पवन कल्याण ने कहा कि पिछले दो दिनों में भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठकों से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।
Shark Tank India 2: अनुपम मित्तल को लोग समझते हैं शार्क टैंक-2 का निर्माता, दिग्गज एंटरप्रेन्योर ने किया दावा
जेपी नड्डा से मिले पवन कल्याण
- फोटो : ANI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण और जेपी नड्डा ने कथित तौर पर आंध्र प्रदेश से संबंधित कई मुद्दों पर लगभग 45 मिनट तक चर्चा की। बैठक के बाद, पवन कल्याण ने मीडिया से कहा, 'हमारी पार्टी का एजेंडा वाईएसआरसीपी मुक्त आंध्र प्रदेश है। भाजपा का एजेंडा भी वही है। हमने उसी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन सेना यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि 2024 में होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी विरोधी वोट विभाजित न हो।'
जेपी नड्डा से पहले पवन कल्याण ने सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से भी मुलाकात की थी। बता दें, वी मुरलीधरन आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रभारी भी हैं। चर्चा कथित तौर पर लगभग 90 मिनट तक चली। इस चर्चा में विपक्ष पर कथित हमलों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं द्वारा कथित भ्रष्ट गतिविधियों जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई। जन सेना के नेताओं ने संगठन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश से भी मुलाकात की।
Kriti Kharbanda: कृति खरबंदा ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश