मोहनलाल का इंस्टाग्राम पोस्ट
मोहनलाल ने आज अपनी वेडिंग एनीवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर पत्नी को किस करते हुए एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी प्यारी सुचि। हमेशा तुम्हारा आभारी रहूंगा, हमेशा तुम्हारा।'
फैंस ने भी दीं शुभकामनाएं
मोहनलाल के प्रशंसकों ने भी उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक', एक और फैन ने लिखा, 'भगवान दोनों को आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों प्यारे जोड़े को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं'। तो वहीं मोहनलाल के कई प्रशंसकों ने कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमेजी बरसाए हैं।
यह भी पढ़ें:
Nani: SSMB29 के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'हिट 4' के दिए संकेत, नानी की तारीफों के बांधे पुल
मोहनलाल की शादी
28 अप्रैल 1988 को मोहनलाल ने तमिल फिल्म निर्माता के. बालाजी की बेटी सुचित्रा बालाजी से शादी की। सुचित्रा को प्यार से मोहनलाल सुचि बुलाते हैं।
यह भी पढ़ें:
Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो
हालिया रिलीज फिल्म
मोहनलाल की फिल्म 'थुडारम' रिलीज हो चुकी है और ये बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमा रही है। 'थुडारम' एक मलयालम फिल्म है, जो 25 अप्रैल को इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के साथ पर्दे पर आई है। यह फिल्म मलयालम के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'थुडारम' ने अब तक कुल 24.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें:
Dhamaal 4: 'धमाल 4' का क्लाइमैक्स कहां होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी