फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: पुराने दिनों को याद कर छलका सामंथा का दर्द, बोलीं- साउथ से होने के कारण डिजाइनर कपड़े नहीं देते थे

Wed, 12 Apr 2023 07:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा ने इंटरव्यू में बताया कि साउथ के कलाकार होने के कारण डिजाइनर्स कपड़े देने से मना करते थे। 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में पहचान हासिल की है। एक्ट्रेस ने कई बड़े कलाकार और डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। सामंथा ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है।

विज्ञापन



 

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
डिजाइनर्स कपड़े देने से करते थे मना
दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर के उन दिनों को याद किया है, जब बाकी एक्टर्स की तरह उन्हें मान सम्मान नहीं दिया जाता था। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि एक लंबे वक्त तक हिंदी सिनेमा को भारतीय फिल्म का पिरामिड कहा जाता था। हालांकि बीते साल आरआरआर, केजीएफ-चैप्टर 2 और पुष्पा जैसी फिल्मों के बाद लोगों में काफी बदलाव देखने को मिला है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक समय था, जब हम साउथ एक्टर्स को डिजाइनर्स कपड़े देने से मना कर देते थे। वह कहते थे कौन हो तुम? साउथ एक्टर? क्या साउथ?। हम वहां से बहुत दूर आ गए हैं, है ना?  अब हम उस स्थान पर हैं जहां हमें होना चाहिए था। 

Bloody Daddy: एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
शाकुंतलम के प्रमोशन में व्यस्त हैं सामंथा
आपको बता दें कि एक्ट्रेस के फिल्म पुष्पा में आइटम सॉन्ग ऊं अंटावा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने में एक्ट्रेस ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। साथ ही उन्होंने वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में बेहतरीन अभिनय से सभी को इंप्रेस कर दिया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म शाकुंतलम का प्रमोशन कर रही हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की छह साल की बेटी अरहा भी नजर आने वाली हैं। साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देंगी। 

South Stars: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ इंडस्ट्री के ये बड़े कलाकार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें