फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas-Prashanth Neel: सालार के बाद दोबारा साथ काम करेंगे प्रभास-प्रशांत नील, निर्माता दिल राजू ने लगाई मुहर

Tue, 11 Apr 2023 08:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले काफी दिनों से खबरों का बाजार गरम है कि प्रशांत नील और प्रभास 'सालार' के बाद एक साथ एक और प्रोजेक्ट साइन करने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बाहुबली' से पूरे देश में पॉपुलर हुए टॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। प्रभास संग इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में श्रुति हासन मुख्य भी भूमिका में हैं। जहां पिछले दिनों 'सालार' की रिलीज डेट में बदलाव की खबर आई थी, वहीं अब इस निर्देशक-एक्टर की इस जोड़ी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, प्रशांतनील और प्रभास की जोड़ी 'सालार' के बाद 'रावणम' फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

विज्ञापन

प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी दिनों से खबरों का बाजार गरम है कि प्रशांत नील और प्रभास 'सालार' के बाद एक साथ एक और प्रोजेक्ट साइन करने वाले हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कंफर्म हो गया है कि दोनों ने साथ में फिल्म साइन कर ली है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता दिल राजू ने दोनों के दूसरी बार एक साथ आने की पुष्टि की है और कहा है कि इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
Celina Jaitly: ट्रोल्स ने फरदीन-फिरोज खान से जोड़ा सेलिना का नाम, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रशांत नील और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक दिल राजू ने कहा, 'हां, प्रशांत नील ने एक स्क्रिप्ट को फाइनाइलज किया है, जिस पर हम  प्रभास के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। दोनों पहले से ही सालार पर एक साथ काम कर रहे हैं। सालार के बाद, प्रशांत की एनटीआर के साथ कमिटमेंट है, इसलिए एनटीआर फिल्म के बाद प्रशांत इस पर काम करना शुरू कर सकते हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर चर्चा चल रही है।'
विज्ञापन

प्रभास - फोटो : social media
पिछले दिनों 'सालार' की रिलीज डेट का एलान हुआ है। बता दें कि प्रभास की फिल्म 'सालार' 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास इसके साथ ही 'आदिपुरुष' है, जो जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ प्रभास 'प्रोजेक्ट के' में काम करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी हैं।
Filmy Wrap: अनन्या के अफेयर पर मां का खुलासा और अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें