'बकासुरन' (Bakasuran) फिल्म में सेल्वाराघवन और नटराजन सुब्रमण्यम लीड रोल में है। इसके डायरेक्टर मोहन जी हैं। मूवी इसी साल के फरवरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसके जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी है। रिपोर्ट है कि 'बकासुरन' 24 मार्च 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रही है। तो अगर आप भी अब तक इस मूवी को नहीं देख पाए हैं तो इसे ओटीटी पर देखने का सुनहरा मौका है।
फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर, बोले- 'फिल्में करना बंद कर दूंगा'
गौरतलब हो कि सेल्वाराघवन को अधिकांश लोग डायरेक्टर और स्क्रीन-राइटर के तौर पर जानते हैं। हालांकि अब सेल्वा खुद को एक बेहतरीन कलाकार साबित करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। सेल्वा ने 'बीस्ट' फिल्म में थलापति विजय के साथ स्क्रीन साझा कर शानदार एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरीं। दूसरी ओर 'बकासुरन' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन क्रिटिक्स ने इस पर पित्तृसत्तामक विचारधारा से प्रभावित होने का आरोप लगाया।
एस एस राजामौली की अगली हीरोइन होंगी हेमा मालिनी? 'ड्रीम गर्ल' ने इच्छा जता कह दी यह बात
'बकासुरन' मूवी में जबरदस्त हिंसा देखने को मिलती है। इसमें महिलाओं के प्रति हिंसा को दर्शाया गया है, जिसके कारण क्रिटिक ने इसे नापसंद किया और स्क्रिप्ट समेत सीन्स पर आपत्ति जताई। यह वजह भी रही कि मूवी सिनेमाघरों तक ज्यादा दर्शकों को नहीं खींच पाई।
'बकासुरन' की रिलीज के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। इतना ही नहीं इसके कई शोज भी कैंसिल कर दिए गए थे। वहीं, साउथ में इस तरह फिल्म का बहिष्कार किए जाने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप इसके समर्थन में उतरे थे।