फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwaryaa Rajinikanth: 'थलाइवा' की बेटी ऐश्वर्या का लॉकर साफ, 3.60 लाख की ज्वेलरी लेकर चोर चंपत, जांच जारी

Mon, 20 Mar 2023 12:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के सोने और हीरे के आभूषण कथित तौर पर उनके घर के लॉकर से चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के सोने और हीरे के आभूषण कथित तौर पर उनके घर के लॉकर से चोरी हो गए हैं। चोरी के बारे में जानकारी होने पर ऐश्वर्या ने पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 3.60 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए। इस मामले में ऐश्वर्या ने तेयनामपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में, ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार 2019 में अपनी बहन सौंदर्या की शादी के लिए आभूषण पहने थे। चोरी हुए आभूषण में डायमंड सेट, पुरानी सोने की ज्वैलरी, नवरत्न सेट, हार और चूड़ियां शामिल हैं। बहन की शादी में आभूषणों को पहनने के बाद तब एक लॉकर में रखा गया था। लेकिन जब 10 फरवरी को देखा तो आभूषण वहां नहीं थे।

ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने बताया कि बहन की शादी के बाद तीन बार स्थानांतरित किया गया था। अगस्त 2021 तक लॉकर सेंट मैरी रोड अपार्टमेंट में था। जिसके बाद सीआईटी कॉलोनी में उसे शिफ्ट किया गया। जहां ऐश्वर्या धनुष के रहीं। इसके बाद अप्रैल 2022 में रजनीकांत के पोइस गार्डन स्थित आवास में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फरवरी में जब ऐश्वर्या द्वारा लॉकर खोला गया तो वह चौंक गईं, क्योंकि आभूषण गायब थे। जिसके बाद उन्होंने घर के कुछ नौकरों पर शक जताते हुए तेयनामपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। तेयनामपेट पुलिस ने आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। 

यह भी पढ़ें: एस एस राजामौली की अगली हीरोइन होंगी हेमा मालिनी ? 'ड्रीम गर्ल' ने इच्छा जता कह दी ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें