सेप्सिस बीमारी से जूझ रहे हैं सरथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान सरथ बाबू को 20 अप्रैल के दिन बेंगलुरु से हैदराबाद लाया गया था और उसके बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल,एक्टर मल्टी ऑर्गन डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि एक्टर सेप्सिस बीमारी का शिकार हैं। इस बीमारी के चलते किसी भी व्यक्ति की किडनी फेफड़े, लिवर और शरीर के अन्य अंगों के फंक्शन पर असर पड़ता है। समय से इस बीमारी की इलाज नहीं होने पर मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की संभावना होती है। वहीं, बीते कुछ वक्त में एक्टर को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल से पहले वह चेन्नई के हॉस्पिटल में थे।
Varun Dhawan: कभी लंदन के नाइट क्लब में शराब बेचते थे वरुण धवन, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज