फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: व्हाइट सूट चेहरे पर मास्क कार में ध्यान लगाती दिखीं 'शाकुंतलम' की एक्ट्रेस, फोटो वायरल

Sat, 01 Apr 2023 06:52 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस  सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साझा किए गए इस इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस व्हाइट सूट पहने हुए कार के अंदर ध्यान करते हुए नजर आ रही हैं। उनके हाथ में माला भी दिखाई दे रही है, जिसे वह माला जपने की मुद्रा में अपनी उंगलियों में पकड़े हुई हैं।

विज्ञापन


सिल्वर शीट मास्क लगाए आईं नजर
शेयर की गई यह तस्वीर काफी आकर्षक है। वहीं, इस फोटो में जो चीज लोगों का ध्यान खींच रही है वह एक्ट्रेस का अपने स्किनकेयर पर ध्यान देना है। क्योंकि इस पोस्ट में वह अपने चेहरे पर सिल्वर शीट मास्क लगाए नजर आ रही हैं। समांथा का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Aditya Roy Kapur: पोशाक और दैहिक भाषा की मदद से निभाईं दो जिंदगियां, बहुत मिस करूंगा ‘गुमराह’ के रॉकी को



14 अप्रैल हो होगी रिलीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म कालिदास के एक लोकप्रिय भारतीय नाटक 'शकुंतला' पर आधारित है और अभिनेता देव मोहन को पुरु राजवंश के 'राजा दुष्यंत' के रूप में देखेंगे। 'शाकुंतलम' में सहायक भूमिकाओं में अदिति बालन और मोहन बाबू भी हैं। अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा तेलुगु में इस फिल्म के साथ अपनी शुरुआत करेंगी। यह फिल्म 14 अप्रैल को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-  Akshay Kumar: अप्रैल फूल डे पर सेट पर अक्षय ने किया जबरदस्त प्रैंक! वीडियो देख हंसते हुए फैंस का बुरा हाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें