फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा को 'लकी चार्म' मानते हैं सलमान दुलकर, पहली मुलाकात को किया याद

Mon, 28 Oct 2024 11:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की फिल्म 31 अक्तूबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्री रिलीज इवेंट विजय देवरकोंडा में ने सलमान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। वहीं, सलमान दुलकर ने भी विजय के लिए कुछ बातें कहीं।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की फिल्म 'लकी बसखार' दिवाली पर यानी 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने फिल्म का प्री-रिलीज इंवेंट आयोजित किया, जहां विजय देवरकोंडा भी पहुंचे। इस समारोह में विजय देवरकोंडा ने दिल छू लेने वाले भाषण के साथ संबोधन दिया। उन्होंने इस दौरान दुलकर सलमान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया।
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विजय देवरकोंडा ने साझा की पहली याद
विजय देवरकोंडा ने कहा कि वो वेबसाइट से दुलकर सलमान की फिल्म डाउनलोड करते थे। दुलकर से उनकी मुलाकात महानति के सेट पर हुई थी। उन्होंने बताया कि इसी फिल्म के सेट पर मिलने के बाद वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों की मुलाकात सीता रामम के सेट पर भी हुई थी।

Nayanthara: प्लास्टिक सर्जरी के दावों को नयनतारा ने किया खारिज, बताया समय-समय पर चेहरा क्यों लगता है अलग?

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
दुलकर के साथ इन फिल्मों में किया है काम
विजय ने बताया कि दुलकर सलमान के साथ वे दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "हम अब तक दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें हमने स्क्रीन शेयर नहीं की है, कल्कि 2898 ई. और महानति।"

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने मिटाईं सामंथा की सारी यादें, शोभिता से शादी से पहले डिलीट की ये आखिरी तस्वीर

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंडा हैं लकी चार्म
दुलकर सलमान ने मंच पर आकर कहा कि दुलकर सलमान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे विजय को अपनी लकी चार्म मानते हैं। 'लकी बसखर' के प्री-रिलीज इवेंट में निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास भी मौजूद थे।

Choreographer Jani Master: बेल मिलते ही जानी मास्टर ने साझा की भावुक पोस्ट, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं विजय
विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म VD 12 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग केरल में चल रही है। हाल ही में सेट पर हाथियों की लड़ाई के कारण शूटिंग को बीच में रोक दिया गया था। वीडी 12 जासूसी थ्रिलर है, जिसकी लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट 28 मार्च, 2025 रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें