क्यों अलग लगता है चेहरा?
नयनतारा ने यह भी खुलासा किया कि वर्षों से वक्त-वक्त पर उनका चेहरा अलग क्यों लगता है। नयनतारा ने Hautterfly से बातचीत के दौरान कहा कि हर रेड कार्पेट इवेंट से पहले उन्हें अपनी आईब्रो पर काम करना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, 'मुझे आईब्रो बनाना अच्छा लगता है। इन्हें परफेक्ट बनाने के लिए मैं भरपूर समय लेती हूं, क्योंकि लुक के मामले में ये गेम चेंजर की तरह हैं। वर्षों से इसकी वजह से मेरा चेहरा अलग लगता रहा है। शायद इसीलिए लोगों ने सोचा हो कि मेरा चेहरा बदल गया है। मैं अलग दिखती रहू हूं'।