फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar Worldwide Box Office Collection: सलार का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पहुंचा

Thu, 28 Dec 2023 01:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए हैं। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ जगपति बाबू और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास की सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, विदेश में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है।

विज्ञापन

Nikolai Vasilyev: यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी रैपर निकोलाई गिरफ्तार, अर्धनग्न पार्टी में भाग लेने पर हुई सजा

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हई इतनी कमाई
आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद प्रभास के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि पहले दिन इसने जवान के रिकॉर्ड को धवस्त कर साल की सबसे बड़ी ओपनर होने का खिताब अपने नाम कर लिया। पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर टिकट खिड़की पर  90.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, बुधवार तक के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 297.40 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है। यह 300 करोड़ी क्लब से महज एक कदम दूर है। माना जा रहा है कि गुरुवार को फिल्म यह मुकाम भी हासिल कर लेगी। 
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा के सिर पर रखा गया एक करोड़ का इनाम, निर्देशक ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
 
विज्ञापन

वर्ल्डवाइड इतना पहुंचा कलेक्शन
इसके अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। छह दिन में यह फिल्म के 500 करोड़ (ग्रॉस) तक पहुंचे में कामयाब रही है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए हैं। फिल्म में जगपति बाबू और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलार की टक्कर इस समय डंकी से चल रही है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है।
Box Office Collection Report: वीकडेज में डंकी की पकड़ बरकरार, जानें सलार समेत अन्य फिल्मों का हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें