रवि तेजा अपनी अगली फिल्म 'आरटी75' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेता को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। अभिनेता के दाहिने हाथ की मांसपेशी फट गई बावजूद इसके उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर शूटिंग जारी रखी। हालांकि, उन्हें इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। रवि तेजा को हाथ की सर्जरी करानी पड़ी है। डॉक्टरों ने अब उन्हें बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है।
रवि तेजा के प्रतिनिधि ने की पुष्टि
रवि तेजा के एक प्रतिनिधि ने खबर की पुष्टि करते हुए एक बयान साझा किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि अभिनेता अब पूरी तरह से ठीक होने के लिए छह सप्ताह तक काम से दूर रहेंगे। बयान में कहा गया है, 'मास महाराजा रवि तेजा को हाल ही में आरटी75 के फिल्मांकन के दौरान उनके दाहिने हाथ की मांसपेशियों में चोट लग गई। चोट के बावजूद, उन्होंने शूटिंग जारी रखी, जिससे दुर्भाग्य से स्थिति और बिगड़ गई।'