तमिलनाडु में फिल्म का अच्छा प्रदर्शन
‘रेट्रो’ ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक करीब 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तमिलनाडु में चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे शहरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जहां थिएटर्स में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
रेट्रो से पहले इस फिल्म में नजर आए थे सूर्या
इससे पहले सूर्या फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, इस फिल्म में फैंस को सूर्या का गैंगस्टर लुक पसंद आ रहा है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी हैं।