Varun Tej Lavanya Tripathi Announced Pregnancy: टॉलीवुड स्टार वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद कई सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे हाथ में छोटे बेबी शूज लिए हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वरुण तेज का इंस्टाग्राम पोस्ट
वरुण तेज ने आज इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वरुण और लावण्या के सिर्फ हाथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों के एक-दूजे के हाथ को कस के पकड़ रखा है और साथ ही उन्होंने छोटे बेबी के क्यूट शूज भी दो उंगलियों की मदद से पकड़ रखे हैं। इसके प्यारी तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, 'जीवन की अब तक की सबसे खूबसूरत भूमिका- जल्द ही आ रही है'। वरुण की इस खास पोस्ट के बाद कई सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
अल्लू से लेकर राम चरण की पत्नी ने दी वरुण और लावण्या को माता-पिता बनने की बधाई
साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई, आप तीनों को ढेर सारा प्यार!', प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, 'वाह बधाई हो', अदिति राव हैदरी ने लिखा, 'बधाई हो, आप दोनों को ढेर सारा प्यार', रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'OMG बधाई हो', राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने लिखा, 'सबसे अच्छी खबर, सबसे प्यारे माता-पिता बनने वाले', अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने लिखा, 'बधाई हो', सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, 'बधाई हो'।
वरुण और लावण्या
वरुण और लावण्या ने फिल्म 'अंतरिक्षम 9000 किलोमीटर प्रति घंटा' और 'मिस्टर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। 'मिस्टर' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ। कई साल तक रिश्ते को निजी रखने के बाद, उन्होंने नवंबर 2023 में इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी की। बाद में हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन भी हुआ। काम की बात करें तो वरुण जल्द ही मेरलापाका गांधी की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, लावण्या की अगली फिल्म 'साथी लीलावती' है, जिसमें मलयालम अभिनेता देव मोहन भी हैं।