फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghava Lawrence: राघव लॉरेंस का फैंस को खास तोहफा, बेंज और हंटर के बाद इस फिल्म में धमाल मचाएंगे अभिनेता

Mon, 22 Apr 2024 09:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इसके अलावा राघव लॉरेंस ने यह भी खुलासा किया कि वह 'बेंज' और 'हंटर' को पूरा करने के बाद अधिगरम पर काम करना शुरू करेंगे। हालांकि निर्देशक और कलाकारों के नाम के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर राघव लॉरेंस ने दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में,  राघव  लॉरेंस ने दो परियोजनाओं की घोषणा की है, जिनका नाम बेंज और हंटर है। दोनों फिल्मों में वह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। डायनामिक निर्देशक लोकेश कनगराज बेंज के निर्माता हैं और बक्कियाराज कन्नन इसका निर्देशन करेंगे। वहीं, हंटर का निर्देशन वेंकट मोहन करेंगे।
विज्ञापन



राघव ने की नए प्रोजेक्ट की घोषणा
इसके अलावा राघव ने एक और प्रोजेक्ट की घोषणा की है और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। इस प्रोजेक्ट का नाम 'अधिगरम' है। बता दें कि फिल्म की कहानी निर्देशक वेत्रिमारन ने लिखी है।  वेत्रिमारन की तारीफ करते हुए अभिनेता राघव लॉरेंस ने कहा कि वह निर्देशक की कहानी से काफी प्रभावित हैं और इसलिए वह ऐसी भव्य और अलग फिल्म पर काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

अधिगरम फिल्म पर शुरू करेंगे काम
इसके अलावा राघव लॉरेंस ने यह भी खुलासा किया कि वह 'बेंज' और 'हंटर' को पूरा करने के बाद अधिगरम पर काम करना शुरू करेंगे। हालांकि निर्देशक और कलाकारों के नाम के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। फाइव स्टार क्रिएशन्स के कथिरेसन, जिन्होंने पहले लॉरेंस की 'रुद्रन' का निर्माण किया था, अब अधिगरम का निर्माण करेंगे। अभिनेता के फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद काफी उत्साहित हो गए हैं और राघव को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


फैंस हैं उत्साहित
राघव भी अपने फैंस को बैक टू बैक फिल्मों का तोहफा देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं, बता दें कि पिछले दिनों राघव ने फिल्म बेंज के बारे में बात करते हुए फिल्म को 'सपने के सच होने' जैसा बताते हुए लिखा था, ''मैं लोकेश कनगराज भाई के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह लंबे समय से एक सपना सच होने जैसा है।” निर्देशक बक्कियाराज ने भी अपने प्रशंसकों को तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए, बेंज के लिए लोकेश और राघव के साथ सहयोग करना 'खुशी और सम्मान' बताया।
विज्ञापन

 

Deadpool & Wolverine New Teaser: 'डेडपूल ऐंड वुलवरिन' के ट्रेलर से पहले देखिए नया टीजर, आ जाएगा पूरा म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें