फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'स्पिरिट' से सामने आया प्रभास का लुक? धोती और चप्पल में दिखे अभिनेता; फैंस हुए उत्साहित

Sat, 16 May 2026 05:00 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Look From Spirit: प्रभास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' का है। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं। दोनों इसकी शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का एक खास लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रभास की तस्वीर देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस तस्वीर में प्रभास स्टाइलिश लग रहे हैं। 
विज्ञापन

कैसा है प्रभास का लुक?
सोशल मीडिया पर 'स्पिरिट' से प्रभास का जो लुक वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने पारंपरिक धोती पहनी है। उनके हाथ में एक बंदूक है। उनके बाल काफी लंबे हैं और उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। उन्होंने चप्पल पहनी है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई है या फिर यह किसी फैन ने बनाई है। 
 

फैंस को हैं बड़ी उम्मीदें
'स्पिरिट' का निर्देशन 'एनिमल' के निर्देशक संदीप वांगा कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आमतौर पर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में मुख्य किरदारों का मेकओवर बेहद दमदार होता है। इसी वजह से, हर किसी के मन में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास को किस अंदाज में दिखाया जाएगा। इस माहौल के बीच, प्रभास की तस्वीर ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। 
बताया जाता है कि फिल्म में प्रभास एक दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। यह ऐसा किरदार है जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है।
विज्ञापन

फिल्म स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
कितने दिनों में पूरी होगी अहम शूटिंग?
इस बीच खबरें आ रही हैं कि संदीप रेड्डी वांगा फिल्म की मुख्य शूटिंग को एक लंबे 60-दिनों के शेड्यूल में पूरा करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म को 5 मार्च, 2027 को रिलीज करने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी अहम किरदारों में हैं।

जब कान महोत्सव में मल्लिका शेरावत के ड्रेस ने मचाया था हंगामा, अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कर साझा किया किस्सा

प्रभास का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि प्रभास आजकल कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हैं। वह इस साल फिल्म 'द राजा साब' में नजर आए थे। उनकी फिल्म 'फौजी' पाइपलाइन में है। वह 'कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2' का भी हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें