फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलापति विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो से अफेयर की चर्चाओं को मिली और हवा

Sat, 16 May 2026 02:50 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Viral Video: थलापति विजय से अफेयर की चर्चाओं के बीच अब तृषा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए विजय के नाम पर तृषा ने कैसा रिएक्शन दिया, जिससे दोनों के अफेयर की चर्चाएं और भी बढ़ती हैं…
विज्ञापन
तृषा कृष्णन और विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। एक ओर जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में बनी हुई है और दर्शकों को प्रभावित कर रही है। वहीं दूसरी ओर तृषा तमिलनाडु के नवोदित मुख्यमंत्री थलापति विजय से अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मुख्यमंत्री विजय का नाम लेने पर तृषा का रिएक्शन अब चर्चा में बना हुआ है। 

वायरल हो गया तृषा का रिएक्शन

विज्ञापन

तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में तृषा ‘करुप्पु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर फैंस और पैप्स की भीड़ वहां इकट्ठा हो जाती है।

इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति कहता है, ‘थलपति को बता देना कि मैंने उनसे मिलने का अनुरोध किया था।’ ये कहकर व्यक्ति हंस पड़ा। व्यक्ति के ये कहते ही तृषा शर्माती हैं और उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।
विज्ञापन


अब तृषा की ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों का ध्यान खींच रही है। विजय से चल रहे अफेयर की चर्चाओं के बीच तृषा का यूं ब्लश करना और मुस्कुराना चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

 

Trending Videos

तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

विजय के शपथ ग्रहण में तृषा की मौजूदगी ने खींचा था ध्यान 
कुछ महीने पहले चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा के साथ पहुंचने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं इंडस्ट्री का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। हाल ही में थलापति विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था। इस दौरान साड़ी में तृषा काफी खूबसूरत लगी थीं।

तृषा को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे और तृषा ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया था। इसके बाद तृषा विजय के माता-पिता के साथ भी नजर आई थीं और उनकी मां के साथ बात करते भी दिखी थी। इस दौरान विजय के भाषण के दौरान तृषा के भावुक होने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाओं को और भी हवा मिली।

विज्ञापन

फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
‘करुप्पु’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
बात करें ‘करुप्पु’ की तो आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृषा के साथ सूर्या प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। 14 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म वित्तीय समस्याओं के चलते एक दिन देर से 15 मई को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें