फेसबुक पेज हैक करने के बाद हैकर्स ने दो वायरल वीडियो 'अनलकी ह्यूमन' और 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड' टाइटल के साथ शेयर किए थे, जिसके बाद प्रभास ने अपने फैंस को इस बाद की जानकारी दी कि उनके पेज के साथ 'कॉम्प्रोमाइज्ड' किया गया है। अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "सभी को नमस्कार, मेरे फेसबुक पेज के साथ 'कॉम्प्रोमाइज्ड' हो गया है। मेरी टीम इसे सुलझा रही है।"
बता दें कि उनके फैंस को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस मामले को एक्टर की सोशल मीडिया टीम के सामने रखा। हैकिंग के बारे में जानकर प्रभास की टीम हरकत में आई और एक्शन लेते हुए ऑफिशियल अकाउंट को रिट्रिव कर लिया। उनके फेसबुक पेज पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गौरलतब है कि प्रभास केवल साउथ के जाने-माने फिल्म मेकर एसएस राजामौली को फॉलो करते हैं।
RARKPK Review: इफरात की अमीरी के चौंधिया देने वाले मुलम्मे में लिपटे दर्जनभर संदेश, अब यही बॉलीवुड है..
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास एक्शन-थ्रिलर सालार पार्ट 1: सीजफायर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह एक्शन फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Vedang Raina: सुहाना के बाद 'द आर्चीज' के इस सितारे ने साइन की दूसरी फिल्म, आलिया के साथ साझा करेंगे सक्रीन?