फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: शेखर कम्मुला के साथ पहली बार काम करेंगे धनुष, पोस्टर जारी कर किया अगली फिल्म 'डी51' का आधिकारिक एलान

Thu, 27 Jul 2023 10:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार धनुष के जन्मदिन से पहले उनकी 51वीं फिल्म का आधिकारिक एलान हो चुका है। अभिनेता पहली बार निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ काम करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्मों का दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर उनकी अगली फिल्म से जुड़ी खास जानकारी सामने आ सकती है। अब धनुष की अगली फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, धनुष की 51वीं फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

विज्ञापन

शेखर कम्मुला - फोटो : Social media
साउथ सुपरस्टार धनुष इस फिल्म के लिए टॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला के साथ आएंगे। फिल्म निर्माता ने आज गुरुवार, 27 जुलाई को सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा की। अभिनेता के जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म की घोषणा एक पोस्टर के साथ की गई।

Javed Akhtar: विवादों के बीच 'ओपेनहाइमर' को मिला जावेद अख्तर का साथ, रिव्यू में गीतकार ने की फिल्म की तारीफ

 

धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष और शेखर कम्मुला के सहयोग में बनने वाली सबसे शानदार फिल्म 'डी51' कई भाषाओं में भव्य पैमाने पर प्रदर्शित की जाएगी। निर्माताओं ने धनुष के जन्मदिन से पहले 'डी51' का एक कॉन्सेप्ट पोस्टर जारी किया, जो 28 जुलाई को होगा। जल्द ही फिल्म की कास्ट और क्रू के बारे में अन्य जानकारी जल्दी ही साझा की जाएगी। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव के जरिए निर्मित 'डी51' का निर्देशन एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से उनके प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी के तहत किया जा रहा है।

Filmy Wrap: फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक और मराठी शो के सेट पर दिखा तेंदुआ, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, बात करें धनुष की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। धनुष के पास फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' भी पाइपलाइन में है।

Film Piracy: राज्यसभा से पास हुआ सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक, फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें