दरअसल, हाल ही में 'बाहुबली' स्टार प्रभास ने नानी की फिल्म 'दशहरा' देखी और उसे मसाला एंटरटेनर फिल्म बताया। फिल्म देखने के बाद प्रभास बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इंस्टाग्राम पर प्रभास ने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा 'अभी-अभी 'दशहरा' देखी। क्या फिल्म है। मुझे यह बहुत पसंद आई। इस फिल्म को करने के लिए नानी को बधाई। नानी, निर्देशक श्रीकांत ओडेला, कीर्ति सुरेश और पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया। हमें इस तरह की और फिल्में करनी चाहिए।'
Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करुंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल