कार्थी को "परुथिवीरन", "पैया", "नान महान अल्ला", "सिरूथाई" और "कैथी" जैसी तमिल हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट वन' में नजर आए थे।
साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपनी ट्विटर अकाउंट से दी है। अभिनेता ने सोमवार को कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है और उनकी टीम इसे बहाल करने के लिए सोशल मीडिया के दिग्गजों के साथ काम कर रही है।
उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, ''नमस्कार दोस्तों, मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। हम इसे एफबी टीम के साथ बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।'' उनके इस ट्वीट पर लोगों तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि उनकी मदद सरदार कर सकता है। दरअसल, सरदार उन्हीं की फिल्म है जिसमें एक्टर ने जासूस का किरदार निभाया है। बता दें कि कार्थी साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी मशहूर हैं। Sussanne Khan-Arslan Goni: एकबार फिर चर्चा में सुजैन की लव स्टोरी, अर्सलान ने खुलेआम यूं किया प्यार का इजहार
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
उन्हें "परुथिवीरन", "पैया", "नान महान अल्ला", "सिरूथाई" और "कैथी" जैसी तमिल हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट वन' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके अलावा विक्रम, ऐश्वर्या समेत कई और सितारे भी मौजूद थे। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। Uunchai: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर या बोमन ईरानी, कौन है ज्यादा अमीर? जानिए फिल्म 'ऊंचाई' के सितारों की नेटवर्थ
साउथ के साथ फिल्म को हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था। साथ ही विदेशों में भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 480 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के बाद से ही दर्शकों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अगले साल इस फिल्म रिलीज किया जाएगा। Joyland: पाकिस्तान ने अपनी ही ऑस्कर एंट्री फिल्म 'जॉयलैंड' को किया बैन, मचा बवाल, जानिए क्या है पूरा मसला