फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan 2: पांच भाषाओं में रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेलवन 2' का पहला गाना, जानिए किस दिन देगा दस्तक

Sat, 18 Mar 2023 08:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज डेट के एलान के बाद फिल्म के पहले गाने से लेकर इसके प्रमोशन शुरू होने की डेट्स के बारे में एलान किया जा चुका है।
विज्ञापन
पीएस 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के चर्चित फिल्म निर्माता मणिरत्नम की सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। पहले पार्ट के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, 'पोन्नियिन सेलवन 2' के प्रमोशन डेट्स और फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट के बारे में खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना
पिछले दिनों 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज डेट के एलान के बाद फिल्म के पहले गाने से लेकर इसके प्रमोशन शुरू होने की डेट्स के बारे में एलान किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि निर्माता 20 मार्च को फिल्म के पहले गाने 'आगा नागा' की रिलीज के साथ पीएस 2 के प्रमोशन की शुरुआत करेंगे। इसका आधिकारिक एलान फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टा हैंडल पर किया है।

पांच भाषाओं में होगा रिलीज
फिल्म का यह गाना एआर रहमान द्वारा रचित है। इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। गाने का शीर्षक हिंदी में 'रुआ रुआ', मलयालम में 'अकमलार', तेलुगू में 'अगनाधे' और कन्नड़ में 'किरुनागे' है। गाने को शक्ति श्री गोपालन ने तमिल, तेलुगू और मलयालम में गाया है।' टिप्स म्यूजिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा गया, 'आगा नागा के जादू का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए। 20 मार्च, शाम 6 बजे।'
विज्ञापन



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गाने के पोस्टर में अभिनेत्री तृषा और कार्ति नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। तृषा ने हाथ में तलवार थामी हुई है, वहीं कार्ति ने आंखों पर पट्टी बांधकर उसके सामने घुटने टेक रखे हैं। पोन्नियिन सेल्वम 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि और शोभिता धूलिपाला भी हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

Box Office Report: मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के आगे शेर की तरह दहाड़ी TJMM, 'ज्विगाटो' का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें