फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nani-Ravi Teja: दशहरा के गाने पर नानी के साथ जमकर थिरके रवि तेजा, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 24 Mar 2023 02:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर दोनों सितारों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नानी और रवि तेजा को दशहरा के गाने धूम धाम पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
रवि तेजा, नानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार नानी की पैन-इंडिया फिल्म दशहरा बडे पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल  ही में  फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए नानी फिलहाल इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा के साथ फिल्म के गाने पर थिरकते नजर आए। 

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: 'बड़े मियां छोटे मियां' के एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, जारी रखी शूटिंग
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर दोनों सितारों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नानी और रवि तेजा को दशहरा के गाने धूम धाम पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए नानी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''भाई से मिलोगे तो एक स्टेप तो बनता है।'' बता दें कि इस गाने को कई भाषाओं में रिलीज किया गया हैे, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। गाने के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन दिनों इस पर जमकर रील बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Pathaan: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई शाहरुख की 'पठान', फैंस बोले- थिएटर में दोबारा रिलीज करो
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग कर रहे जमकर तारीफ

इस वीडियो पर अब नेटिजंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा, ''तेलुगू सिनेमा में दो सेल्फ मेड सितारे।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दशहरा की बात  करें तो फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने लिखा और निर्देशित किया है। नानी के अलावा इसमें कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी और साई कुमार भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Chiranjeevi: रश्मिका मंदाना की फिल्म के लॉन्च इवेंट में चीफ गेस्ट होंगे चिरंजीवी, हैदराबाद में होगा समारोह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें