फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MM Keeravani: एमएम कीरावनी ने क्यों बदला था अपना नाम? कभी बिताते थे संन्यासी की जिंदगी

Fri, 13 Jan 2023 09:52 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कीरावनी ने गोल्डन ग्लोब जीत कर पूरे भारत में इतिहास रच दिया। उनके नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला है। वहीं, उनके गुरु ने एक वक्त पर बताया था कि एमएम कीरावनी को अकाल मृत्यु का खतरा है और यह खतरा तभी टल सकता है जब कीरावनी अपने परिवार से डेढ़ साल तक दूर सन्यासी की तरह जीवन बिताएं। 
विज्ञापन
MM Keeravani - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडस्ट्री की आरआरआर साल 2022 की सुपरहिट फिल्म रही। फिल्म ने भारतीय दर्शकों की प्रशंसा के साथ साथ विदेशी दर्शकों का भी दिल जीता। फिल्म के गाने नाटू नाटू ने तीन दिन पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया, जिसके बाद लोगों का ध्यान गाने के कंपोजर एमएम कीरावनी की तरफ गया। ज्यादातर लोगों ने तो कीरावनी को पहली बार देखा। हालांकि, उनके गाने करीब 25 साल से सुने जा रहे हैं। ‘तुम मिले दिल खिले’, ‘तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला’, जादू है नशा है, जैसे तमाम गाने कीरावनी ने ही कंपोज किए हैं।

विज्ञापन

MM Keeravani - फोटो : social media
चार साल की उम्र में हो गया था संगीत से जुड़ाव
कीरावनी ने गोल्डन ग्लोब जीतकर इतिहास रच दिया। उनके नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला है। उन्हें इसके लिए देश भर में शुभकामनाएं दी गईं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें और आरआरआर की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि कीरावनी ने महज चार साल की उम्र से संगीत से रिश्ता जोड़ लिया था। उस दौरान उन्होंने वायलिन सीखना शुरू किया था। उन्होंने संगीत के साथ अपनी पूरी दुनिया बना ली थी। एमएम कीरावनी और एमएम करीम एक ही व्यक्ति का नाम है। इस तरह से उनके नाम को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता था।

उर्फी ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें

MM Keeravani - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु के कहने पर रहे घर से दूर
उनके इस नाम बदलने के पीछे एक कहानी है। एमएम कीरावनी की पत्नी एमएम श्रीवल्ली उस दौरान गर्भवती थी। तब उनके गुरु ने बताया था कि एमएम कीरावनी को अकाल मृत्यु का खतरा है और यह खतरा तभी टल सकता है, जब कीरावनी अपने परिवार से डेढ़ साल तक दूर संन्यासी की तरह जीवन बिताएं। इसके बाद कीरावनी ने अपने गुरु की कही हुई बात का पालन किया। गुरु के कहने पर उन्होंने नाम बदलकर काम शुरू किया। आपको बता दें कि कीरावनी ने तमिल फिल्मों में मराकादमनी के नाम से संगीत दिया था। इसके अलावा वह तेलुगू, बॉलीवुड और मलायालम फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं। 

'यू आर माय सोनिया' पर मोनालिसा की अदाएं देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस
विज्ञापन

MM Keeravani - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों के लिए दिए गाने
एमएम कीरावनी ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने साल 1987 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर तेलुगू फिल्म कलेक्टर गरी अभई से काम शुरू किया था। साल 1990 में निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा तैयार फिल्म ‘मनसु ममता’ ने कीरावनी को पहचान दिलाई। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, जिसमें इस रात की सुबह नहीं, जख्म, साया, पहेली, जिस्म जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें