फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Ramesh: एक्टर मिथुन रमेश अस्पताल में भर्ती, 'बेल्स पाल्सी' नामक बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो वायरल

Sat, 04 Mar 2023 11:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मिथुन रमेश इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जांच में पाया गया है कि मिथुन बेल्स पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
मिथुन रमेश - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, मलयालम अभिनेता और एंकर मिथुन रमेश को केरल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता-एंकर इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जांच में पाया गया है कि मिथुन बेल्स पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जो चेहरे को एक तरफ से पैरालाइज कर देती है। मिथुन ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन

आखें नहीं कर पा रहे बंद
मिथुन ने साझा की गई इस वीडियो के जरिए अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें माइल्ड बेल्स पाल्सी है और वह अपनी दोनों आंखें एक साथ बंद नहीं कर पा रहे हैं। मिथुन ने बताया कि उनका इलाज त्रिवेंद्रम के अनंतपुरी अस्पताल में  किया जा रहा है। इसके साथ ही मिथुन की पत्नी लक्ष्मी मेनन ने हाल ही में एक पोस्ट में कहा कि उन्हें प्रार्थनाओं की आवश्यकता है।  अभिनेता को इससे पहले भी साल 2021 में टैम्प्रेपी फेशियल पैरालिसिस हो गया था। डॉक्टर्स और फिजियोथेरेपी की मदद से अब उनकी सेहत में सुधार है।
Best Actress Amrapali Dubey: मेरी दादी कहतीं, “इतना काम करेलू जिला जवार में केहू नाही जानी त कवन फायदा बा…”
विज्ञापन


स्थिति नहीं है गंभीर
अभिनेता ने अपने फैंस के साथ अपनी सेहत का हाल साझा किया किया। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए मिथुन ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी। अभिनेता न साफ तौर पर कहा है कि उनकी स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन यह बीमारी उनके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। इसके बाद से फैंस उनकी सेहत में जल्द से जल्द सुधार होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 'अंकल मत बुला यार' जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे...

कौन हैं मिथुन रमेश?
मिथुन रमेश ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' से की थी। कई रेडियो शो की मेजबानी करने के अलावा, रमेश फ्लॉवर टीवी पर कॉमेडी उत्सवम को भी होस्ट करते हैं। यह एक बहुत ज्यादा चर्चित  टैलेंट हंट शो है। इसके अलावा वह शेषम, रन बेबी, सैम, और जिमी ई विदिन्ते ऐश्वर्यम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
Holi 2023: बॉलीवुड के ये कलाकार देते हैं होली की शानदार पार्टी, तस्वीरों में भव्यता देख नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें