दरअसल सोशल मीडिया पर नागा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लड़की को उसके अब्यूसिव बॉयफ्रेंड से बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। नागा उस लड़के को सरेआम बीच सड़क पर जमकर फटकार लगते हैं और लड़की से माफी मांगने के लिए कहते हैं। आसपास जमा हुए लोग भी लड़के से माफी मांगने के लिए कहने लगते हैं। इसी बीच अभिनेता कहते हैं, 'तुमने उसे सड़क पर थप्पड़ क्यों मारा? वह तुम्हारी लवर है तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम उसके साथ बदतमीजी करोगे, अभी उससे माफी मांगो'।
फैंस को पसंद आया नागा शौर्य का अंदाज
नागा शौर्य का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लड़की के प्रति इतनी संवेदनशीलता और उसके पक्ष में स्टैंड लेने के कारण लोग सोशल मीडिया पर उनको रियल हीरो बुला रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी को हक नहीं कि वह अपनी प्रेमिका या गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह की बदतमीजी करें। कुछ लोग लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं शौर्य के फैंस का कहना है कि आज उनके मन में उनके अभिनेता के लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ