फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम

Tue, 28 Feb 2023 04:22 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेता राम चरण और उनकी उद्यमी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला भारत में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उपासना ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनका पहला बच्चा अमेरिका में जन्म लेगा। 
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने साफ कर दिया है कि वह और रामचरण अपने बच्चे का स्वागत भारत में ही करेंगे। दोनों ने दिसंबर में जल्द माता पिता बनने की सूचना सार्वजनिक की थी। उपासना अपोलो अस्पताल की सीएसआर विंग की वाइस चेयरपर्सन भी हैं और इसी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।

विज्ञापन

'टीवी शो गुड मॉर्निंग अमेरिका  में राम चरण की उपस्थिति के बाद से अटकलें लगाई जाने लगीं कि यह जोड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, उपासना ने सोशल मीडिया पर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह स्पस्ट किया की उनकी डिलीवरी भारत में ही होगी। 

राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
उपासना खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं, "मैं अपने देश में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह सफर हमारे लिए कई शानदार अनुभव लेकर आया है और हम अपने जीवन में इस नए चरण का बड़ी उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं।" साथ ही उपासना आगे यह भी बताया डिलीवरी के लिए अपोलो अस्पतालों में ओबी/जीवाईएन टीम में डॉ सुमना मनोहर और डॉ रूमा सिन्हा शामिल होंगे। इसके अलावा, डॉ. जेनिफर एश्टन, एक बोर्ड-प्रमाणित ओब-जीन, लेखक और यूएस से टीवी मेडिकल कॉरेस्पोंडेंट भी उस टीम का हिस्सा होंगी जो दंपति के बच्चे की डिलीवरी करेगी।
विज्ञापन

राम चरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक शंकर की आगामी फिल्म आरसी 15 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। अब वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेकर ऑस्कर में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख और गौरी से क्या बोली थीं दीपिका, अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें