फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddique: नहीं रहे 'बॉडीगार्ड' के निर्देशक सिद्दीक, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

Tue, 08 Aug 2023 09:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्दीक ने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड का निर्देशन किया था। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन
सिद्दीक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्मों के मशूहर निर्देशक सिद्दीक का निधन हो गया है। मंगलवार (आठ अगस्त) को उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते दिन सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोच्चि के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक से पहले उनका निमोनिया और लीवर संबंधित समस्या का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan: सनी के बाद अभिषेक का सिक्स-पैक एब्स पर कटाक्ष, एक्टर्स का जुनून देख हो जाते हैं परेशान

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
सिद्दीक को उनकी बीमारी के बाद एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) मशीन के सपोर्ट पर रखा गया था। बता दें कि एक मेडिकल बोर्ड को आठ अगस्त को सिद्दीक की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करना था और कार्रवाई का अगला तरीका निर्धारित करना था। लोकप्रिय मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान ने दिवंगत निर्देशक को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दी है। उनके निधन से साउथ के साथ बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। अभिनेता और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने भी सिद्दीक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस फिल्म से किया था डेब्यू
बता दें कि सिद्दीक ने अपने निर्देशन की शुरुआत 1989 में मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' से की थी। उन्होंने 1986 में मलयालम फिल्म 'पप्पन प्रियापेट्टा पप्पन' से पटकथा लेखक के रूप में अपना डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर हिट होने वाली उनकी आखिरी फिल्म 'बिग ब्रदर' थी।
विज्ञापन

बॉडीगार्ड का किया था निर्देशन
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 148.86 करोड़ का कलेक्शन किया था। डायरेक्शन के अलावा सिद्दीक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू भी दिखा चुके हैं। साल 2022 में वह फिल्म केनकेमम में स्पेशल अपीरियंस में नजर आए थे।
VD18: 'वीडी 18' के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें